Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 2 May 2025
webdunia

जयति जय जय माँ सरस्वती प्रार्थना

mata saraswati
, सोमवार, 3 फेब्रुवारी 2025 (10:01 IST)
जयति जय जय माँ सरस्वती, जयति वीणा धारिणी॥
 
जयति पद्मासना माता,
जयति शुभ वरदायिनी।
जयति जय जय माँ सरस्वती, जयति वीणा धारिणी॥
 
जगत का कल्याण कर माँ,
तुम हो वीणा वादिनी।
जयति जय जय माँ सरस्वती, जयति वीणा धारिणी॥
 
कमल आसन छोड़कर आ,
देख मेरी दुर्दशा मां।
जयति जय जय माँ सरस्वती, जयति वीणा धारिणी॥
 
ज्ञान की सरिता बहा मॉं,
हे सकल जगतारणी।
जयति जय जय माँ सरस्वती, जयति वीणा धारिणी॥ 
ALSO READ: सरस्वतीची संगीत आरती

Share this Story:

Follow Webdunia marathi

पुढील लेख

सरस्वतीची संगीत आरती