Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गंगा आरती : ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता

Ganga aarti
, गुरूवार, 9 जून 2022 (08:34 IST)
ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता।
ॐ जय गंगे माता...
 
चन्द्र-सी ज्योत तुम्हारी जल निर्मल आता।
शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता।
ॐ जय गंगे माता...
 
पुत्र सगर के तारे सब जग को ज्ञाता।
कृपा दृष्टि तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता।
ॐ जय गंगे माता...
 
एक ही बार भी जो नर तेरी शरणगति आता।
यम की त्रास मिटा कर, परम गति पाता।
ॐ जय गंगे माता...
आरती मात तुम्हारी जो जन नित्य गाता।
दास वही जो सहज में मुक्ति को पाता।
ॐ जय गंगे माता...
ॐ जय गंगे माता...।।

Share this Story:

Follow Webdunia marathi

पुढील लेख

गंगा दसर्‍याला करा गंगा मातेची आरती, जाणून घ्या आरतीची योग्य पद्धत