Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ऐ मेरे वतन के लोगों

- कवी प्रदीप

Webdunia
ND
ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुम दिन है हम सबका लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने हैं प्राण गवांए
कुछ याद उन्हें भी करलो जो लौट के घर ना आए-२

ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी
जो शहीद हुए है उनकी जरा याद करो कुरबानी
जब घायल हुआ हिमालय खतरे में पड़ी आजादी
जब तक थी सांस लड़े वो फिर अपनी लाश बिछा दी-२
हो गए वतन पे निछावर वो वीर थे कितने गुमानी
जो शहीद हुए हैं उनकी...

जब देश में थी दिवाली वो खेल रहे थे होली
जब हम बैठे थे घरों में वो झेल रहे थे गोली
थे धन्य जवान वो अपने थी धन्य उनकी जवानी
जो शहीद हुए हैं उनकी...

शेरों की तरह झपटे थे भारत के बहादुर बेटे
इस मुल्क की लाज बचाते मर गए बर्फ पर लेटे
संगीन पर धर कर माथा सो गए वीर बलिदानी
जो शहीद हुए हैं उनकी...

कोई सिख कोई जाट मराठा, कोई गोरखा कोई मद्रासी
सरहद पर मरने वाला-२ हर वीर था भारतवासी
जो खून गिरा पर्वत पर वो खून था हिन्दुस्तानी
जो शहीद हुए हैं उनकी...

थी खून से काया लथपथ काया फिर भी बन्दूक उठाके
एक-एक ने दस को मारा फिर गए होश गवां के
जब अन्त समय आया तो-२ कह गए कि हम मरते हैं
खुश रहना देश के प्यारों अब हम तो सफर करते हैं।..
तस्वीर नयन में खींची क्या लोग थे वो अभिमानी
जो शहीद हुए है उनकी जरा याद करो कुरबानी

जेवण बनवतांना गॅस सिलेंडर झाले लीक आग लागल्याने 4 जणांचा मृत्यू

'अनुपमा' अभिनेत्री रुपाली गांगुली भाजपमध्ये दाखल

महाराष्ट्र गीत : जय जय महाराष्ट्र माझा, गर्जा महाराष्ट्र माझा

मोदींकडून महाराष्ट्र दिनानिमित्त मराठीत शुभेच्छा!

टँकरच्या अपघातामुळे रस्त्यावर तेल सांडलेले पाहून मुख्यमंत्री शिंदे यांनी मदतीचा हात पुढे केला

आर्टरी ब्लॉकेज टाळतात हे 5 सुपरफूड, हृदयविकाराच्या जोखमीपासून तुमचे संरक्षण करेल

स्प्लिट एन्ड्ससाठी हे उपाय अवलंबवा

लाकडी फर्निचरची स्वच्छता घरात असलेल्या या 5 गोष्टींनी करा

लग्नाआधी पार्टनरला विचारून घेतल्या पाहिजे या गोष्टी

झोपण्यापूर्वी खाव्या मनुका, आरोग्याला मिळतील अनेक फायदे

Show comments